कमतौल | केवटीके पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार यादव ने अपने क्षेत्र के हरिहरपुर, सिरहूल्ली, टेकटार, मधपुर, धरमपुर, मधोपट्टी, करजापट्टी सहित दर्जनों से अधिक गांव जाकर बाढ़ पीड़तों से मिले। प्रभावित लोगों से कहा कि हर संभव सहायता दिलाने की कोशिश जारी है। वहीं, बाढ़ के पानी में डूबने से हुई हरिहरपुर के सुबोध झा के इकलौते सोलह वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार झा की मौत पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मौके पर सचिन जैन,अशोक नायक, हेमंत झा, पवन लाल कर्ण, मंटू झा, राजकुमार गुप्ता, मोहन पासवान, जितेंद्र झा, कर्जापट्टी के मुखिया किशोर झा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


