नेपाली शराब की छह बोरी बरामद, सात लोग नामजद

    दरभंगा:विश्वविद्यालयथाना क्षेत्र के चूनाभट्टी सैदपुर मोहल्ला में पुलिस टीम ने एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर छापेमारी कर रविवार की सुबह लगभग आठ बजे तालाब के किनारे तार के छज्जा के बीच छुपाकर रखे 6 बोरे में नेपाली शराब बरामद की है। इसमें 300 एमएल के 600 बोतल कुल 180 लीटर बरामद की है। लावारिस हालत में बरामद किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। छापामारी दल में विश्वविद्यालय थाना के इंस्पेक्टर इंचार्य अजीत कुमार राय, दारोगा महादेव कामत, टी के सिंह वह गणेश प्रसाद शामिल थे।
    एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर यह छापेमारी हुई थी। इस मामले में टिल्ला महतो उर्फ उर्फ टिल्ला नोनिया, बिल्टु बारी सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, कोतवाली ओपी अध्यक्ष महेश्वर कुमार मिश्रा ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्ती मोहल्ला निवासी सीता राम महतो के पुत्र राजू महतो को गिरफ्तार ताड़ी का नकली शराब लगभग 15 लीटर बरामद किया है। यह पहला केस है ताड़ी का नकली शराब बरामदगी का। राजू महतो को शाम में जेल भेज दिया गया है।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *