जाले :अलग-अलगघटनाओं में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। दक्षिणी पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर टोला निवासी राज कुमार राय के 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार रविवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे शौच के दौरान फिसलकर बाढ़ के पानी में डूब गया। परिजनों ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोघड़ा पंचायत स्थित चंद्रदीपा के मो. शाकीर के ग्यारह वर्षीय पुत्र तहसीम रजा शनिवार को शौच के दौरान दोघड़ा ग्रामीण सड़क पुल के समीप से बाढ़ में बह गया था। उसका शव ग्रामीणों ने गांव के चौर से रविवार की सुबह बरामद कर लिया। सीओ कमल कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने परिजनों से पंचनामा बनवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सरकारी घोषणानुसार पीड़ितों को राहत मुहैया कराई जाएगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


