बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद, कहा-करेंगे हर संभव मदद

    लहेरियासराय | जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ राहत की व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि कहीं भी बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल रही। पार्टी स्तर से हर जगह कार्यकर्ता पीड़ितों की सेवा में लगेंगे। किलाघाट हमिदिया मदरसा सीएम कॉलेज पहुंचकर उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन पीड़ितों की सेवा करना सभी राजनेताओं का धर्म है जिसे निभाया नहीं जा रहा। हर जगह बाढ़ पीड़ित के लिए जन अधिकार पार्टी युवा प्रथम छात्र संघ के सभी कार्यकर्ताओं से उन्होंने आहवान किया कि पीड़ितों के बीच जाएं उनकी हर संभव सेवा करें। मौके पर उनके साथ जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अब्दुल कलाम, अब्दुल सलाम, मुन्ना खान, युवा परिषद के जीवन यादव, युवा परिषद के चुनमुन यादव, छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव, प्रदेश महासचिव शुभम सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार समेत सैकड़ों समर्थक बाइक से जाकर पीड़ितों से मिले।




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *