मुजफ्फरपुर: सकरा के सरमस्तपुर में रविवार रात 12.15 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने 400 पेटी शराब बरामद कर एक ट्रक जब्त की। शराब की खेप लेने पहुंचा तस्कर फरार हो गया। जब्त शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। सकरा पुलिस ने बताया कि सरमस्तपुर में एक दस चक्के वाले ट्रक पर लदी शराब अनलोड होने की सूचना मिली थी। करीब दस की संख्या में तस्कर शराब की खेप लेने पहुंचे थे। इसी क्रम में स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर सरमस्तपुर में घेराबंदी की। तस्कर एक स्कूल परिसर में ट्रक से अनलोड कर शराब को पिकअप पर लोड कर रहे थे। ट्रक में कफ सीरप की आड़ में शराब लाने की बात कही जा रही है। इधर, तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


