डीएमडॉ. सिंह ने बताया कि जिले के कुल बारह प्रखंडों की 188 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 152 पंचायत पूर्ण रूप से 36 आंशिक रूप से प्रभावित है। अबतक कुल दस व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 319 नाव जिनमें 173 सरकारी 140 निजी नाव (परवाना के जरिए) चल रहा है। साथ ही, छह मोटर वोट का भी परिचालन करवाया जा रहा है। कुल तीन हजार पांच सौ 67 विस्थापितों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। तीन दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों में दो हजार 946 व्यक्तियों का इलाज किया जा चूका है। वहीं, मोबाइल टीम एनएच 57 पर कार्यरत है। पशु चिकित्सा केंद्रों पर पशुओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कुल 156 विद्यालय में सामुदायिक किचेन के जरिए पका भोजन बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराया जा रहा है। कुल 36 हजार 790 लोगों ने अबतक भोजन किया है। अबतक कुल छह हजार छह सौ पॉलीथीन शीट्स वितरित करवाया जा चुका है। शुद्ध पेयजल के लिए नए चापाकल लगवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम के टैंकर से भी पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


