एनएच 57 पर नवादा नहर केनाल के पास शव मिलने से सनसनी

    पंडौल :|सकरी थानाक्षेत्र के एनएच 57 पर नवादा नहर केनाल के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश के गले पर चोट के निशान थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या की वारदात को कहीं दूसरी जगह अंजाम देने के बाद शब को रात के समय यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल सकरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।




    दरअसल मामला सकरी थाना क्षेत्र के एनएच पर नवादा नहर के पास का है। जहां पर लोगों ने सोमवार के सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी। लोगों ने घटना की जानकारी सकरी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। सकरी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की लाश की पहचान कर ली गई है। लाश की पहचान अजय कुमार झा के पुत्र रवीश रंजन बेगूसराय जिला निवासी के रूप में की गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *