शांति चौक के लोगों ने जलजमाव को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

    बेनीपट्टी:बेनीपट्टी देवपुरा सड़क के सरिसब शांति चौक पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। लोगों ने बताया कि नाला जाम रहने से बारिश और बाढ़ का पानी हमलोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं रहने और झमाझम बारिश पड़ने के कारण हमलोगों के घर, आंगन, दलान तक जलमग्न हो गए हैं। हम लोग त्राही त्राही कर रहे हैं। पानी घरों के चौकी को छू रहा है।




    पानी के दवाब में मिट्टी और फूस के घर गिर रहे हैं| लोगों ने विस्थापित होकर अपना आशियाना तलाशना शुरू कर दिया है। फ्रंट लाईन वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव विनय कुमार झा, मनोज साह, इंदल मल्लिक, विनोद राय, विधाधर मिश्र, रविकांत मिश्र आदि ने बताया कि शांति चौक पर नाला जाम हो जाने से पानी ओवरफ्लो कर गया है और घरों में घुस गया है। इनलोगों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी यह समस्या उत्पन्न हुई थी, परंतु तत्कालीन सीओ ने नाला से जलनिकासी कराकर समस्या समाधान कराया था। इनलोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था करने और बाढ़ की त्रासदी से क्षेत्र को बचाने की मांग प्रशासन से की। वहीं अनुमंडल के प्रगतिशील युवा समाजसेवी कांग्रेसी नेता अभिषेक कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि पंद्रह वर्षों की उनकी सरकार में अभी भी बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में सड़क, नाला, पुल पुलिया आदि की माकूल व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग विकट परिस्थितियों का सामना करने पर मजबूर हैं। उन्होंने यहां की समस्या दूर करने की मांग प्रशासन से की है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *