बिस्फी :बिस्फी थाना क्षेत्र के धजवा गांव में पानी की तेज धारा में बहने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी घूरन मंडल के 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार गांव के ही बच्चों के साथ नहाने के लिये घर से लगभग दो बजे निकाला। सड़क किनारे बने गढ़े पुलिया के पास ज्यों ही वह अपने साथियों के साथ पानी में गया कि पानी का तेज रफ़्तार उसे बहा ले गया।
उसके साथ अन्य बच्चे पानी से बाहर निकलकर राहुल की बाट जोहने लगे। काफी देर बाद जब राहुल पानी से बहार नहीं निकल पाया तो अन्य बच्चों ने उसके घर जा कर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद उसके परिजनों ने काफी उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिल सका। इसके पश्चात ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी अंचलाधिकारी बिस्फी को दी। इसके बाद ग्रामीण की मदद से 6 घंटे बाद शव को निकाला गया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


