विश्वविद्यालय पीजी हॉस्टल के सामने प्रोफेसर का मोबाइल झपट कर बाइकर्स फरार

    मुजफ्फरपुर :विश्वविद्यालय परिसर स्थित पीजी बॉयज के सामने शुक्रवार की शाम 7 बजे बाइक सवार अपराधियों ने प्रो. सुनील कुमार का मोबाइल झपट लिया। प्रो. सुनील कुमार मोबाइल पर बातचीत करते गन्नीपुर से पैदल खबड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मोबाइल झपट्टा मार कर फरार हो गए। विश्वविद्यालय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रो.सुनील कुमार का कहना है कि मोबाइल झपट्टा मारने पर जब वह पीछे दौड़े, तब तक तेजी से बाइक से दोनों भाग निकले। घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाने में देने के बाद एफआईआर दर्ज करने में पुलिस पहले आनाकानी करती रही। बाद में शिकायत दर्ज हो सकी।

     




    उधर,अहियापुर थाना क्षेत्रके बखरी चौक पर स्थित एक हॉस्टल के संचालक को स्कूली छात्रों ने पीट दिया। मामले को लेकर हॉस्टल संचालक रामबली महतो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दो छात्रों को नामजद किया है। हॉस्टल संचालक टरमा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को बताया कि गुरुवार को आरोपित दोनों छात्र आकर हॉस्टल के छात्रों के साथ मारपीट करने लगे। हॉस्टल के छात्रों को बचाने के दौरान आरोपित छात्रों ने उनकी भी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर सभी फरार हो गए।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *