मुजफ्फरपुर | जीरोमाइलचौक पर शुक्रवार को एक ऑटो में सवार महिला का बैग उड़ाने के मामले में स्थानीय लोगों ने दो युवतियों को दबोच लिया। हालांकि, लोगों से बचने के लिए दोनों युवतियां ऑटो के नीचे बैग फेंक भागने लगी। लेकिन, भीड़ ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में दोनों अपना नाम बदल-बदल कर बता रही हैं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि दोनों सगी बहन हैं। सारण की रहने वाली हैं। शहर में घूम-घूमकर मच्छरदानी बेचती हैं। जीरोमाइल चौक के पास ऑटो से गांव जा रही थी। इस दौरान चालक ने छेड़खानी की। झूठा आरोप लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया है। थानेदार विजय कुमार ने बताया कि दोनों के परिजन की जानकारी ली जा रही है। परिजन के आने तक दोनों को बालिका सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


