खुदीराम बोस के नाम पर हो मुजफ्फरपुर जंक्शन का नाम : नागरिक मोर्चा

    मुजफ्फरपुर | नागरिकमोर्चा ने मुजफ्फरपुर जंक्शन का नाम खुदीराम बोस और मोकामा का नाम प्रफुल्ल चाकी के नाम पर करने की मांग की। तीन सूत्री मांगों काे लेकर मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में जंक्शन पर सत्याग्रह किया गया। स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। जेल से फांसी स्थल को बाहर करने और चिता भूमि को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की गई। मौके पर स्वतंत्रता सेनानी परमेश्वरी देवी, गंगा प्रसाद सहनी, आलोक अभिषेक, डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह, किसलय कुमार, नागेंद्रनाथ ओझा, रणवीर अभिमन्यु , मुन्नी देवी, ओमप्रकाश तुलस्यान, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश कुमार मिश्र समेत कई लोग उपस्थित थे।

     




    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *