एनएच57 से सटे झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली स्थित एक बगीचा में एक अधेड़ की शव मिलने से सनसनी फैल गया है। अधेड़ की उम्र करीब 60 वर्ष होगी और वह पैजामा चेकदार सर्ट पहन रखा है। मुंह में एक भी दांत नहीं है। उसके माथे पर दो जगह खून का धब्वा पाया गया है। उसका शव कन्हौली इदगाह के पास एक बगीचा में मंगलवार को करीब 11 बजे देखी गई। वह अधेड़ कौन है और उसकी मौत कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। सूचना पाकर झंझारपुर के थानाध्यक्ष बीडी सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को उठा कर थाना पर लाया गया है। वहीं शव के जांच पड़ताल के बाद उसके साथ से 10 हजार रुपया भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि उसकी मौत कैसे हुई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


