madhubani:करहारा के भूतही बलान नदी में डूबने से एक मासूम की मौत

    भेजाथाना क्षेत्र के करहारा गांव में रविवार को भूतही बलान की शाखा नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना उस वक्त घटित हुई जब बच्चा अपने घर के बगल से गुजरने वाली नदी के किनारे खेल रहा था। करहारा गांव निवासी मुकेश पासवान का पुत्र अंकुश कुमार (4वर्ष) अन्य बच्चों के साथ सुबह लगभग 10 बजे खेलने के लिए घर से निकला। जहां नदी किनारे पैर फिसल जाने से वो गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई।
    ग्रामीणों ने बच्चे को नदी से बाहर निकालकर पीएचसी मधेपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत भेजा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एक यूडी केश दर्ज कर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।
    घटना से आहत माता पिंकी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद करहारा गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। पूर्व मुखिया मिश्रीलाल ठाकुर, हर्षपति झा एवं अन्य ग्रामीणों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *