मोबाइल-चेन स्नैचिंग के बाद ज्वेलर्स पर नजर, जानें पटना की दो नाबालिग छात्राओं का बड़ा क्राइम प्लान

Patna Women Gang पटना में महिला अपराधियों की बढ़ती संख्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हाल के दिनों में अपराध की दुनिया में उनकी सक्रियता तेजी से बढ़ी है। मोबाइल और चेन स्नैचिंग के बाद अब ये लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं। इसका एक बानगी शुक्रवार को पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल के पास स्थित मां वैष्णो ज्वेलर्स में देखने को मिला। यहां दो नाबालिग लड़कियों ने फिल्मी अंदाज में ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने शातिर तरीके से पहले दुकानदार के चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़ककर सोने के गहने लूटने की साजिश रची थी, लेकिन दुकानदार की सूझबूझ के कारण उनका यह प्रयास विफल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही कोचिंग की छात्राएं हैं और प्लस-टू पास कर चुकी हैं।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *