Bihar cyber crime बिहार सरकार के दो मंत्रियों से जुड़े साइबर अपराध के दो अलग-अलग मामलों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों मामले साइबर अपराध से संबंधित हैं और इनमें उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा मंत्री अशोक चौधरी शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को एक अनजान नंबर से धमकी भरा फोन कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने उनके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। वहीं, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी से जुड़ा मामला उनके सोशल मीडिया अकाउंट के एक्सेस से संबंधित है। इन दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


