गांगुली ने किया साफ- जहीर का कॉन्ट्रैक्ट साल में बस 150 दिन का है

    क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली के मुताबिक, भारत के नए गेंदबाजी सलाहकार जहीर खान को हर सत्र में 150 दिन के कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की गई है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गांगुली ने कहा, जहीर को साल में 150 दिन के लिए अनुबंधित किया गया है.

    बीसीसीआई ने पहले ही अपने बयान में साफ किया था कि जहीर की नियुक्ति ‘टूर दर टूर’ पर आधारित है. वहीं गांगुली के इस बयान से अब साफ हो गया है कि वह भारतीय टीम के साथ साल में लगभग पांच महीने बिताएंगे. जहीर के बारे बताया जा रहा था कि वह साल में 100 दिन से ज्यादा नहीं देना चाहते थे, लेकिन सीएसी के जोर देने पर 150 दिन पर बात बनी.

    भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद पर रवि शास्त्री की नियुक्ति के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ है और अब सहायक स्टाफ की नियुक्ति को लेकर खींचतान चल रही है. ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब गुरुवार को इस तरह की खबरें आई कि जहीर की नियुक्ति से शास्त्री नाखुश हैं, क्योंकि वह बॉलिंग कोच के रूप में अपने विसनीय भरत अरुण की नियुक्ति चाहते हैं.

     

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *