रांची : कोषागार से अवैध निकासी मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज कोर्ट में पेश हुए. अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी. आज लालू की ओर से गवाही दर्ज की गयी. पवित्र पासवान और एजाज अहमद ने गवाही दी.ज्ञात हो कि कोर्ट ने निर्देश दिया था कि जब भी लालू प्रसाद की ओर से गवाही करायी जायेगी उन्हें कोर्ट में हाजिर होना होगा. उनपर देवघर कोषागार से 89.24 लाख रुपये के अवैध निकासी से मामला जुड़ा हुआ है.
गौरतलब है कि जब लालू यादव कोर्ट में पेश हो रहे थे. उस वक्त सीबीआई ने उनके 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीबीआइ ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख के पटना, रांची, पुरी, गुरुग्राम और दिल्ली समेत 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. लालू प्रसाद और उनके परिवार के ठिकानों पर एक साथ पांच राज्यों में की गयी छापेमारी की कार्रवाई के बाद बिहार और झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


