नेशनल हेराल्ड की वेबसाइट लॉन्चिंग आज, कार्यक्रम में पहुंचीं प्रियंका,राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

    नेशनल हेराल्ड के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी पहुंच चुकी हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं. नेशनल हेराल्ड के स्मृति संस्करण भारत का लॉन्च कार्यक्रम शुरू हो गया है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड के स्मृति संस्करण और वेबसाइट को लॉन्च करेंगे.

    दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम में दूसरे दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. माना जा रहा है कि एनडीए सरकार की ओर से 30 जून को मिडनाइट संसद सत्र में जीएसटी लॉन्चिंग समारोह आयोजित करने के जवाब में कांग्रेस नेशनल हेराल्ड को दोबारा से लॉन्च कर रही है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *