कतरास : दलितों को पूजा करने से रोकने के मामले में हुआ सुलह

    कतरास. रामकनाली ओपी क्षेत्र के जमुआटांड़ (उदलबनी) में विपदतारिणी पूजा (27 जून) करने गयी दलित महिलाओं को पूजा करने से रोके जाने के मामले में प्रशासनिक महकमा शनिवार को रेस हो गया. सुबह एसडीएम राकेश कुमार, बाघमारा डीएसपी बहामान टूटी, कतरास इंसपेक्टर सुनील कुमार सिंह, रामकनाली ओपी के प्रभारी थानेदार केदारनाथ गोस्वामी सहित पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे. मंडल बस्ती व दास टोला के लोगों के साथ संयुक्त बैठक की.

    दो घंटे तक दोनों पक्षों में गहमागहमी बनी रही. इसके बाद दोनों टोला के लोगों ने मिल-जुल कर रहने का निर्णय लिया. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि बीरबल मंडल, पंसस प्रतिनिधि निमाई मंडल, रसराज मंडल, निवारण मंडल, कंचन मंडल, हराधन मंडल, सीताराम दास, हलधर दास, त्रिलोचन दास, राजेंद्र दास, गोवर्धन दास आदि थे

     

    इस संबंध में डीएसपी बहामन टूटी ने बताया कि पूजा करने के दौरान दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच हल्का विवाद हुआ था. विवाद के दौरान एक भी पुरुष सदस्य नहीं था और न ही उसकी सहभागिता थी. महिलाओं के बीच उत्पन्न विवाद को सलटा दिया गया है. दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर मित्रवत तरीके से रहने का फैसला किया है.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *