सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा आज, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जुलाई को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती के अवसर पर पार्टी अपने शक्ति प्रदर्शन के लिये रविवार को वाराणसी के रोहनियां में जन स्वाभिमान रैली का आयोजन कर रही है. अपना दल द्वारा आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे. बता दें कि बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दूसरा वाराणसी दौरा है.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह 11:25 बजे वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे. वह दोपहर डेढ़ बजे तक सर्किट हाउस में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. दोपहर 2:15 बजे जगतपुर कॉलेज में अपना दल द्वारा आयोजित जन स्वाभिमान रैली में शामिल होंगे.

    अपना दल सोनेलाल के प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने शनिवार को कहा कि यह पार्टी की एकता को दिखाने के लिये आयोजित कार्यक्रम है. इसके अलावा यह रैली बीजेपी और एबीएसपी के साथ अपने मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने की एक कड़ी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली के मुख्य वक्ता होंगे. पिछले साल आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रैली को संबोधित किया था.

    शर्मा ने कहा कि इस बार की जन स्वाभिमान रैली का काफी महत्व है क्योंकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार बीजेपी और अपना दल एक साथ एक मंच साझा कर रहे हैं.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *