दरभंगा | अखिलभारतीय मिथिला संघ प्रक्षेत्र की ओर से शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर धरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता विनय कुमार झा ने की। धरना को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक राम कुमार झा ने समस्तीपुर से दरभंगा रेल लाईन की दोहरी करण में विलंब के लिए रेल प्रशासन पर मिथिलांचल के प्रति दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। संघ के सचिव सुरेन्द्र मिश्र ने दरभंगा से सीतामढ़ी रक्सौल से नरकटियागंज तक दोहरी लाईन एवं ट्रेनों की फेरे बढ़ाने की मांग रेल मंत्रालय से की। प्रवक्ता रौशन कुमार झा ने सकरी से निर्मली अपटीयाही कोशी महासेतु पांच वर्ष से बनकर तैयार है उसे यथाशीघ्र चालू करने की मांग की है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


