darbhanga:मिथिला विवि के प्लेसमेंट सेल के बायलॉज को मिली स्वीकृति

    दरभंगा:ललितनारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की कोर कमेटी की बैठक शनिवार को प्रबंधन भवन में डॉ. बीबीएल दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्लेसमेंट सेल के बायलॉज पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कुछ आंशिक संसोधनों के साथ बायलॉज को स्वीकृति दे दी गई है। जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट सेल के तहत एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाएगा। इस एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष स्वयं कुलपति होंगे। वहीं सभी संकायाध्यक्ष एवं स्ववित्त पोषित संस्थानों के निदेशक इस कमेटी के पदेन सदस्य होंगे। इसके साथ ही बायलॉज में यह प्रावधान किया गया है कि प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष कोई शिक्षक होंगे जिनका मनोनयन कुलपति करेंगे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *