मुजफ्फरपुर :बीआरएबिहार विवि में तमाम दावों के बावजूद अबतक एकेडमिक कैलेंडर तैयार नहीं किया जा सका है। इससे लगातार शैक्षणिक सत्र के पिछड़ने की संभावना बनती जा रही है। वहीं दूसरी ओर एकेडमिक कैलेंडर तय समय से तैयार नहीं किए जाने को लेकर विवि को लगातार उच्च शिक्षा विभाग की ओर से रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। लेकिन उनकी परवाह नहीं की जा रही है। इससे पहले भी विवि को एकेडमिक कैलेंडर तैयार करने के लिए राजभवन की ओर से कारण पूछा गया है। विवि को शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए एकेडमिक कैलेंडर तैयार कर उसे उच्च शिक्षा विभाग को भेजना है।
कैलेंडर में नामांकन से लेकर रिजल्ट जारी करने की होती है तिथि
एकेडमिककैलेंडर में विवि में यूजी, पीजी, वोकेशनल कोर्सों में नामांकन फॉर्म भरे जाने से लेकर रिजल्ट प्रकाशन की तिथि तक का जिक्र करना अनिवार्य होता है। इसमें प्रवेश परीक्षा, परीक्षा फॉर्म भरे जाने की तिथि, परीक्षा तिथि से लेकर रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट जारी करने की स्पष्ट तिथि का जिक्र करना होता है। लेकिन बीआरए बिहार विवि में पिछले दिनों केवल कैलेंडर बनते रहे हैं। अब तक उस पर अमल होना बाकी है। इसकी बानगी इसी से होती है है कि पीजी का सत्र दो वर्ष यूजी का सत्र साल भर विलंब से चल रहा है। बीआरए बिहार विवि में परीक्षा नियंत्रक का पद लगभग तीन महीने से अधिक समय से खाली है। इस कारण भी परेशानी हो रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


