मुजफ्फरपुर:लक्ष्मीचौक स्थित पेट्रोल पंप पर खुदरा पैसे को लेकर 21 अप्रैल को स्थानीय लोगों एमआईटियंस के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में तो घटनास्थल से और ही पुलिस के स्तर से कोई फीडबैक मिल रहा है। ऐसे में एमआईटी कॉलेज प्रशासन अपने स्तर से मामले की जांच कर रहा है।
शुक्रवार को घटना के बाद चिह्नित 7 छात्रों में से 5 की पेशी जांच समिति के अध्यक्ष के समक्ष हुई। जांच समिति ने उनका पक्ष लिया। वहीं, अनुपस्थित दो छात्रों को कॉलेज की ओर से दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। डॉ. पीसी गुप्ता ने बताया कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन निर्दोष फंसें इसका ध्यान रखा जा रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


