बेनीपट्टी|बेनीपट्टी अनुमंडलमुख्यालय के बेहटा गांव के समीप स्टेट हाइवे 52 पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार युवक लोरिका गांव के बीस वर्षीय लाला झा एवं हिसार गांव के पंद्रह वर्षीय विवेक कुमार का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। बताया जाता है कि हिसार गांव के विवेक कुमार बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भटहीशेर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे और बेनीपट्टी बाजार घूमने बाइक से निकले थे। जबकि लोरिका गांव के लाला झा अपने एक रिश्तेदार को बेनीपट्टी लोहिया चौक पर बस पकड़ाकर अपने गांव को लौट रहे थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


