बेनीपट्टी|स्थानीय थानाक्षेत्र के जगत गांव के सुनीता देवी पति शंकर कामत ने गांव के ही शंभू कामत, उनकी पत्नी मीरा देवी और पुत्र राजा कामत के खिलाफ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए थाना को एक आवेदन दिया है। साथ ही आरोपियों पर अभद्र व्यवहार करने और अंधेरा का लाभ उठाते हुए घर में घुसकर लड़की की शादी के लिए रखे गए पचास हजार रुपए का सामान लेकर चले जाने का आरोप भी लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने उनकी जमीन पर लगाए गए टाट को तोड़ दिया और बिजली का तार भी तोड़ दिया। इससे जब मना किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया। जबकि इस मामले को लेकर पूर्व सरपंच ने फैसला भी किया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


