मधुबनी:नगरपरिषद के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के मंगलवार पदभार ग्रहण समारोह में शहर में जलनिकासी की व्यवस्था, वाटसन किंग्स कैनाल की सफाई आदि का मुद्दा छाया रहा। शुरूआत नगर परिषद मधुबनी के सभाकक्ष में मुख्य पार्षद सुनैना देवी एवं उपमुख्य पार्षद वारिस अंसारी के कार्यभार ग्रहण समारोह के साथ शुरू किया। मंच संचालन नागेंद्र राउत ने किया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने मुख्य पार्षद उपमुख्य पार्षद को फुल का गुलदस्ता देते हुये सम्मानित किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुये मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने कहा कि लोगों ने जिस विश्वास के साथ उनको चुना है वह उस विश्वास पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के 30 वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर के विकास का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य समस्या जलजमाव, अतिक्रमण सड़क जाम हैं। उन्होंने जल्द ही शहर में जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की भी बात की।
नईटीम पर बढ़ी जिम्मेदारी : अंसारी
वहींउपमुख्य पार्षद वारिस अंसारी ने कहा कि शहर को जलजमाव से मुक्त कराना तथा अतिक्रमण हटाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी पार्षदों को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बिहार सरकार राजकुमार महासेठ ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि जीत के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, इसलिये विजयी पार्षदों नप के नई टीम के लिये जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ के साथ-साथ सम्मानित सदस्य प्रो. सुनील नायक चैंबर आफ कामर्स मधुबनी, निर्मल राय, समाजसेवी अरुण राय, सर्वनारायण मिश्रा, उदय जायसवाल, पवन कुमार सिंह पप्पू, नवीन जायसवाल, वैधनाथ सिंह, विजय कुमार चौधरी, मो. तमन्ने, महारानी देवी, टिंकू कसेरा, विष्णु राउत, प्रो. गया प्रसाद चौधरी, जामून सहनी, नीरज झा, काॅ. गंगा राय सहित कई अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद थे तथा सैकड़ों लोग मौजूद थे।
‘प्रथम बार चुनाव जीतकर सुनैना देवी ने नाम किया रोशन’
इसअवसर पर नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने कोष उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। सुनैना देवी हमारे वार्ड से प्रथम बार जीत कर मुख्य पार्षद बन कर वार्ड का नाम रोशन किया। मुख्य पार्षद ने सभी 30 वार्ड के पार्षदों को माला पहनाकर सम्मानित किया। सुनील कुमार नायक ने राजकुमार महासेठ को भीष्म पितामह संबोधित करते हुये कहा कि इनका इस चुनाव में बहुत बड़ा योगदान है। मैने 2003 में किंग्स कैनाल की सफाई वर्षा होते हुये भी छाता लगाकर भच्छी तक सफाई करवायी। सफाई के लिये भावना होनी चाहिए। उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुये कहा कि नाले से तीन फीट छोड़कर दुकान लगाएंं, क्योंकि इससे सफाई कर्मियों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन नगर परिषद में पड़ा रहता है, लेकिन डीजल के नाम पर लाखों रुपए का बिल बन जाता है।
समस्याअों से दिलाएं निजात
वहीं नवीन जायसवाल ने मुख्य पार्षद से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द जलजमाव अतिक्रमण हटाकर आम लोगों को समस्याओं से निजात दिलाएं। वहीं पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद महारानी देवी ने सभी 30 वार्ड पार्षदों से आग्रह किया कि सभी मतभेदों को भूला कर विकास के लिये कार्य करें। वहीं टिंकू कसेरा ने कहा कि पूरा मधुबनी जलजमाव से ग्रस्त है। बरसात के बाद भी दो से तीन फीट पानी लगा ही रहता है। ईमानदारी पूर्वक सफाई किया जाये शहर को सुंदर बनने से कोई रोक नहीं सकता।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


