madhubani:सेवानिवृत चौकीदार-दफादार कर्मचारी संघ ने दिया धरना

    मधुबनी:सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौकीदारों दफादारों की नियुक्ति का मामला फंसा रहा है। इससे हम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे शीघ्र दूर करने की जरूरत है। इस दौरान वक्ताओं ने गृह आरक्षी विभाग की अधिसूचना के परिपत्र में सेवा निवृत्त चौकीदार, दफादार के आश्रितों को एवजी के आधार पर नियुक्त हेतु प्रावधान को जोड़कर संशोधन करने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया। मौके पर मुख्य अतिथि लाल बहादुर सिंह, अमोद यादव, सुरेंद्र कुमार, अब्दुल गफार आदि मौजूद थे।
    समाहरणालय के समक्ष धरना देते चौकीदार-दफादार।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *