darbhanga:मुरारी हत्या में अविनाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

    दरभंगा | बहादुरपुरथाना क्षेत्र के आरएस टैंक निवासी दुर्गा कांत झा के पुत्र दुर्गा ट्रेडर्स नामक कपड़ा दुकानदार मुरारी झा (30वर्ष) की हत्या रॉड से मारकर की गई थी। सोमवार को बेंता ओपी क्षेत्र के अयाची नगर मोहल्ला निवासी ओम नाथ ठाकुर के पुत्र अविनाश ठाकुर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अविनाश दवा व्यवसाय से जुड़ा है। पुलिस ने उसके पिता को एक दिन पहले ही पूछताछ के लिए थाना पर बुलाई थी। इसके बाद अविनाश पुलिस के सामने उपस्थित हुआ। एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने कहा कि अविनाश इस मामले में अब-तक के पूछताछ में संजय मिश्रा को भी बचाने का प्रयास किया है मगर संजय की ओर से दिए गए बयान और उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद अविनाश की भूमिका भी इस मामले में पूरी तरह संलिप्त नजर रही है। पुलिस कई बिन्दुओं पर पूछताछ कर रही है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *