darbhanga:2.65 लाख सहित पिकअप वैन भरा सामान लूटा

    दरभंगा:एनएच57 पर 24 घंटे के अन्दर दो लूट डकैती की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। दोनों मामलों को लेकर भालपट्‌टी ओपी अध्यक्ष को शनिवार की रात आवेदन दिया गया है। इस मामले को लेकर रविवार को सदर थाना में दो प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में लगी है। दस जून की रात मधुबनी जिला अन्तर्गत सकरी थाना क्षेत्र के हत्थी गांव निवासी पंकज कुमार यादव को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख 65 हजार रुपये लूट लिए। हालांकि अपराधियों ने बाइक सवार पंकज का मोबाइल फोन और उसकी बाइक नहीं छीनी। इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि अदलपुर के टुनटुन मुखिया से वह दो लाख 65 हजार रुपये लेकर रात में अकेले गांव जा रहा था। मुरिया गांव से कुछ दूरी पर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रुपये लूट लिया। वहीं मधुबनी जिला के ही लखनौर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र किराना व्यवसायी बच्चे लाल पंडित और उसके पिकअप वैन ड्राइवर को बंधक बनाकर 9 जून की रात लूट ली गई। उसे जीवछ घाट से आगे एक पंप के निकट से बंधक बनाकर स्काॅर्पियो सवार आधा दर्जन अपराधियों ने दरभंगा मुजफ्फरपुर रोड में सिमरी से आगे बिठौली चौक से कुछ दूर पश्चिम बंधक बनाकर स्काॅर्पियो सहित किराना का सामान जो लगभग तीन लाख से ऊपर का था, लूट ले गया। भालपट्‌टी ओपी पुलिस के माध्यम से सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी एसएसपी सह एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि दोनों मामले रविवार को दर्ज किए गए हैं। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर लेगी। अपराधियों के खिलाफ टीम कार्रवाई में लगी है।
    िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *