मधुबनी:बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला ईकाई द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर प्रतिमा पर समाहरणालय के समक्ष किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू यादव ने की। इस मौके पर शिक्ष्ज्ञक् नेताओं ने नैंसी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने किया। धरना कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि के तौर पर संघ के राज्य सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ नियोजित शिक्षकों के वेतन भुगतान को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में कर देने की घोषणा करती है तो दूसरी तरफ तीन-चार माह से राज्य के नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। यह सरकार की शिक्षकों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव ने कहा कि वेतन भुगतान के अभाव में शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गई है। आगामी पर्व से पहले हर हाल में बकाया वेतन का भुगतान होना चाहिए, अन्यथा संघ इसके विरुद्ध आंदोलन को तीव्र किया जाए। यादव ने कहा कि नैंसी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ताकि भविष्य में एेसी घटना की पुनरावृति हो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि काम के बदले समान वेतनमान हमारा संवैधानिक अधिकार है और अपने संघर्ष की बदौलत इसे लेकर रहेंगे। जिला कोषाध्यक्ष मोहन कुमार मिश्र जिला प्रवक्ता अंकुलित कुमार झा ने कहा कि नियमित शिक्षकों की तरह नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त लागू होना चाहिए। महिला प्रभारी गीता कुमारी ने कहा कि नियोजित शिक्षकों-शिक्षिकाओं को ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा देनी होगी। मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद हुसैन, मो. साबिर, नवीन सिंह, मोहन कुमार, मो. फारुख, मो. मसकूर आलम, देवानंद झा, परमेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, तेजनारायण यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, रमेश कुमार सिंह, विश्वनाथ राय, हरि नंदन प्रसाद आदि थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


