बेनीपुर:सीपीआईएमके केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर स्थानीय सीपीएम कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में पांच किसानों की हत्या के विरोध में अनुमंडल मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के अंचल सचिव रामधनी झा कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माकपा नेता बाबू साहेब झा ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने एवं अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली मोदी सरकार में अब किसान मजदूरों को अपने हक मांगने पर गोली का शिकार होना पर रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मध्य प्रदेश में पांच किसानों की पुलिस की गोली से हुई मौत है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सुदामा ठाकुर ने कहा कि मोदी के तीन साल में किसानों पर कहर जारी है पहले किसान आत्महत्या करते थे अब सरकार द्वारा हत्या की जा रही है। ऐसी सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जागेश्वर ठाकुर, उमाकांत यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


