madhubani:नरार में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या

    कलुआही| थानाक्षेत्र के नरार पश्चिमी नरार कोठी में विवाहिता नीतू कुमारी की ससुराल वालों ने गला घोट कर हत्या कर दी। नीतू के चाचा निरंजन पासवान निवासी ग्राम. कन्हौली थाना राजनगर ने बताया कि भतीजी की शादी 4 वर्ष पूर्व सुजीत पासवान ग्राम नरार से की हुई थी। नीतू पीजी का छात्रा थी। उसके सास, ससुर, ननद देवर ने शादी के बाद एक गाय की मांग की थी। शादी में यथा संभव दहेज दिया था। नीतू के कहने पर एक गाय भी दे दी। उसके बाद दहेज लोभियों ने फिर गाय की मांग की। नीतू बोली मां-बाप गरीब है, कलकत्ता में रहकर मजदूरी कर कमाते हैं, खाते हैं। उसके बाद दहेज लोभी सुजीत पासवान ने कहा 30 हजार रुपया लाकर दो व्यवसाय करना है। नीतू ने मना कर दिया, यह सब बातों की जानकारी अपने माता-पिता चाचा-चाची को देती रहती थी। चाचा को दूरभाष से खबर मिली कि नीतू का तबियत ज्यादा खराब आप जल्दी नरार पहुंचो। चाचा नरार पहुंचा तो देखा और देखा नीतू मृत अवस्था में पलंग पर थी। गला में दो जगह काले रंग का निशान था। घर के सभी लोग नदारद थे। जिसकी प्राथमिकता कलुआही थाना में दर्ज करा दी गई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *