muzaffarpur:बिहार संपर्क क्रांति से गायघाट का युवक गायब, अपहरण की आशंका

    मुजफ्फरपुर | बिहारसंपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली से अपने घर ईद मनाने रहे मो. असलम नामक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता गायघाट थाना के जया गांव के मो. सुभान ने शुक्रवार को रेल थाने पहुंचकर बेटे के अपहरण होने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छे लाल सिंह यादव ने उसकी बरामदगी का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 31 मई को उक्त युवक बिहार संपर्क क्रांति से चला था। लेकिन, घर नहीं पहुंचा। उसके नशाखुरानी का शिकार होने की आशंका भी है। इधर, उसके पिता ने कहा कि बुधवार को वह नई दिल्ली से चला। गुरुवार की देर रात तक नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया। लेकिन, मोबाइल स्विच ऑफ है। रिश्तेदारों के यहां भी फोन कर जानकारी ली गई, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *