मुजफ्फरपुर :मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली विशुनदत्त रामनगर इलाके से अपहृत छात्रा सोनाली का सातवें दिन शुक्रवार को भी पुलिस पता लगाने में विफल रही। परिजनों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर घोर निराशा हैं। परिजनों ने सोनाली की बरामदगी को लेकर तांत्रिक का भी सहारा ले चुके हैं। सोनाली के पिता चंद्र भूषण पांडेय मां मुन्नी देवी अपनी पुत्री के जीवित होने की उम्मीद लगाए हुए है। सोनाली के पिता, दादा, मामा समेत अन्य परिजन थाना से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों के कार्यालय की चक्कर काट रहे है। मां मुन्नी देवी की तबीयत में लगातार गिरावट रही है। परिजन भी अपने स्तर से भी खोजबीन कर रहे हैं। सोनाली के भाई ने भी स्कूल कोचिंग जाना छोड़ दिया है। पूरे परिवार में अनहोनी की आशंका घर किए हुए है। नगर डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि हमलोग लगे हुए है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। बता दे कि सोनाली अपहरण मामले में पुलिस हर संभावनाओं को तलाश रही है। एसआईटी की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। सोनाली के परिजनों ने बताया कि पुलिस कार्रवाई से वे लोग अपना धैर्य खो रहे हैं। सोनाली के नहीं मिलने पर परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, महिला थानेदार ज्योति कुमारी ने सोनाली के घर पहुंचकर छानबीन की। कमरों की तलाशी ली। इस दौरान सोनाली की किताब से तीन-चार मोबाइल नंबर मिले। इन नंबरों की भी जांच की जा रही है।
संदिग्धों की तलाश में छापेमारी
संदिग्धोंकी तलाश में एसआईटी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। टीम ने शहर के कई जगहों पर छापेमारी की। हालांकि, इसमें कोई खास सफलता नही मिली है। टावर डंप से मिले नंबर को भी पुलिस सत्यापन कर जांच कर रही है। कई मोबाइल नंबर धारकों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने कई मोबाइल नंबरों के बारे में परिजनों से भी पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला से बाहर भी पुलिस ने सोनाली की बरामदगी को लेकर छापेमारी की है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले है। लेकिन अनुसंधान प्रभावित होने के कारण खुलासा करने से पुलिस बच रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


