darbhanga:स्नातक प्रथम खंड सत्र 2016-19 के छूटे हुए छात्रों के पंजीयन की तिथि घोषित

    दरभंगा | ललितनारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2016-19 के छूटे हुए छात्रों के पंजीयन के लिए तिथि घोषित कर दी गई है। जानकारी देते हुए अध्यक्ष छात्रकल्याण डॉ. भोला चौरसिया ने बताया कि 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ छात्र ऑनलाइन पंजीयन करने के बाद उसकी प्रति कॉलेज में 6 से 15 जून तक जमा कर सकते हैं। वहीं कॉलेज छात्रों से प्राप्त पंजीयन को कॉलेज विश्वविद्यालय में 20 जून तक जमा करेंगे।

    एलएनएमयू में नामांकन समिति की बैठक आज
    दरभंगा | ललितनारायण मिथिला विश्वविद्यालय में नामांकन समिति की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. एसके सिंह की अध्यक्षता में होगी। बैठक में स्नातक प्रथम खंड 2017-20 में नामांकन एवं पंजीयन पर विचार किया जाएगा। जानकारी अध्यक्ष छात्रकल्याण डॉ. भोला चौरसिया ने दी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *