muzaffarpur:फैमिली कोर्ट में उलझे पति पत्नी, जमकर हुई मारपीट

    मुजफ्फरपुर | व्यवहारन्यायालय के बाहर सड़क पर सोमवार को पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब आधा घंटा तक वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस सबको लेकर नगर थाना ले आई।
    पति ने पत्नी ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं पत्नी ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला थानेदार ज्योति कुमारी ने पति-पत्नी से अलग-अलग पूछताछ की। कुछ देर तक तो दोनों एक-दूसरे को दोषी ठहराते रहे। लेकिन, कुछ देर बाद पत्नी ने महिला थानेदार से पति के खिलाफ शिकायत करने से इनकार कर दिया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपित पति को पीआर बांड पर छोड़ दिया। बताया जाता है कि दोनों पक्ष फैमिली कोर्ट पहुंचे थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *