दरभंगा:बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले पिछले 65 दिनों से चल रहा हड़ताल बुधवार की दोपहर होमगार्ड जिला कार्यालय में सभा के बाद समाप्त हो गई। इसके साथ ही यहां लगभग एक हजार की संख्या में पहुंचे होमगार्ड जवानों की वजह से परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस बीच यहां बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले एक सभा हुई।
जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से जिला के होमगार्ड के जवानों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के लिए बधाई दी गई। सरकार के साथ समझौता वार्ता में स्पष्ट कहा गया कि उच्च न्यायालय के डबल बेंच के फैसले के मुताबिक सरकार होमगार्ड के हित में काम करेंगी। हड़ताली होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी पर लगाए जाने का भी आदेश हो गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान मौजूद थे। इसके तहत प्रथम चरण में 21 मई को होने वाली नगर निगम चुनाव में होमगार्ड की ड्यूटी के लिए प्रतिनियुक्त शुरू कर दी जाएगी। सभा को दारोगा प्रसाद राय, राजय किशोर यादव, राम विलास यादव, जय किशोर यादव, जयकांत यादव, दिनेश कुमार दिवाकर, सुरेश यादव, मो.वसीम, गौड़ी यादव, शंकर आदि ने संबोधित किया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


