muzaffarpur:टेंपो पर पॉकेटमारी करने वाले की धुनाई

    मुजफ्फरपुर | अहियापुरथाने के मेडिकल चौक के समीप दो यात्रियों का पॉकेट मारने वाले युवक की राहगीरों ने पकड़कर पिटाई कर दी। आरोपी अहियापुर थाने के गणेशपुर का रहनेवाला है। गश्ती पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, थानाध्यक्ष विजय कुमार का कहना था कि ऐसे ही पूछताछ के लिए राकेश को हिरासत में लिया गया है। पूर्णिया के बालेश्वर कुमार और एसकेएमसीएच रहे रंजीत कुमार टेंपो में बैठे थे। टेंपो में दोनों के पास ही राकेश बैठा था। मौका पाते ही राकेश ने रंजीत और बालेश्वर का पॉकेट मार लिया। टेंपो चालक को जब पैसा देने के लिए रंजीत और बालेश्वर ने पॉकेट में हाथ डाला तो पर्स नहीं था। टेंपो चालक से नोक-झोंक होने पर राकेश टेंपो से उतरकर भागने लगा। शक जताते हुए लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दोनों व्यक्ति का पर्स निकला। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *