बाइक लूट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    पुलिसकर्मी का नाती कुंदन तिवारी दरभंगा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस उसकी तलाश सालभर से  कर रहे थी। आठ अप्रैल 2016 को पुलिस ने बाइक लूट के मामले का खुलासा कर उस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार दस बाइक बरामद की थी। उस दौरान कुंदन तिवारी का नाम पुलिस की फाइल में दर्ज हुई थी। मगर साल भर से वो फरार चल रहा था .उसके बाद से पुलिस उसके नाम-पता सत्यापन के लिए सालभर से लगी थी। एसएसपी सत्य वीर सिंह के गोपनीय सर्विलांस टीम ने कुंदन का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी पंजाब के मुहाली स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से हुई है। कुंदन तिवारी मधुबनी जिला अन्तर्गत फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलपरास का रहने वाला है। उसके वह मूल रूप से नेपाल का है, इतना ही नहीं वह यहां एक लॉज में रहकर बाइक लूट गिरोह का सरगना बना बैठा था। सालभर से वह प्रथम वर्ष का इंजीनियरिंग का छात्र है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *