muzaffarpur:रविवार बेला इलाके में बिजली गुल रहेगी

    मुजफ्फरपुर : बेला फीडर क्षैत्र से रविवार को दोपहर एक से दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस कारण बेला, बियाडा, नारायणपुर व मुशहरी सहित आसपास के इलाके में सप्लाई नहीं रहेगी। लोगों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर पूर्व में सूचना दी गई है ताकि वे अपने आवश्यक कार्यो के इसके पूर्व कर लें। इसके साथ ही बिजली बिल भुगतान के लिए रविवार को काउंटर खुलेगा। एस्सेल के जनसंपर्क अधिकारी राजेश चौधरी ने कहा कि मेंटनेंस को लेकर यह कदम उठाया गया है। उपभोक्ता समय को ध्यान में रखते हुए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। रविवार को बिल भुगतान के लिए सुबह नौ से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान ग्राहकों के बिजली बिल जमा लिए जाएंगे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *