बाढ़ पीड़ितों ने किया 4 घंटे तक दरभंगा-समस्तीपुर रोड को जाम

दरभंगा :सीपीआईएम के अगुवाई में सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने सुधीर पासवान, विष्णु सहनी और सुरेंद्र पासवान के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह से दोपहर तक दरभंगा-समस्तीपुर रोड को छोटकी डीलाही के पास चार घंटे तक जाम कर यातायात ठप कर दिया। सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे दोपहर बाद तक दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाढ़ पीड़ितों की मुख्य मांग हनुमाननगर प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य अविलंब शुरू करने की थी। पूरा हरिश्चंद्रा, महेशपट्टी के बाढ़ पीड़ितों को जल्द नाव दी जाए। सूखा राहत का वितरण किया जाए। पॉलिथीन एवं मवेशी के लिए चारा की व्यवस्था की जाए। फसल क्षति का मुआवजा एवं बीमार पर रहे लोगों के लिए एवं मवेशी के लिए इलाज की व्यवस्था और सामूहिक भोजन शुरू करने की मुख्य मांगों को लेकर आक्रोशित होकर जाम कर रहे थे। जाम में दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। वहीं सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के राज्य कमेटी सदस्य श्याम भारती ने कहा कि हनुमाननगर के सीओ बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक कर रहे हैं। तीन दिनों से पूरा हरिश्चंद्रा महेशपट्टी के बाढ़ प्रभावित लोगों को नाव के लिए विशनपुर बुलाया जाता है। हर रात भूखे प्यासे लोग समय काट रहे हैं, मगर उन्हें नाव अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई।




admin