आपके तारे- दैनिकः24-11-2017Libra (तुला)

पॉजिटिव – आपक काम तेज होगा। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। आज आप अपने साथ वाले या आसपास के लोगों की मदद का मन बना सकते हैं। अपनी स्थिति, बातचीत या व्यवहार में आप किसी तरह का बदलाव भी ला सकते हैं। अपनी अलग इमेज बनाने में आप सफल हो सकते हैं। खास काम निपटाने के लिए दोस्तों और परिवार वालों की मदद आपको मिल सकती है। किसी खास काम को लेकर आपका कॉन्फिडेंस और उम्मीदें बढ़ सकती हैं। रोमांस के लिए भी समय अच्छा हो सकता है। आगे बढ़ने के लिए आपको छोटे-छोटे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा है। महिलाओं को कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

नेगेटिव – आज आप कोई भी काम मन लगाकर और सावधानी से करें। आपके लिए परेशानियों वाला दिन हो सकता है। आपके कुछ सोचे हुए काम भी अधूरे रह सकते हैं। निराश न हों। खुद को असफलता का दोष देने से बचें। परेशानियों के कारण दिनचर्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां खुद पर लेने से बचें।




क्या करें – पानी में थोड़ी-सी तंबाकू मिलाकर कांटेदार पेड़-पौधों में डाल दें।

लव- प्रेमियों को कहीं घूमने का मौका भी मिल सकता है। प्रेमी को समय देना होगा। इस राशि के अविवाहित लोग पार्टनर को भी समय दें। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आ सकती है।

करियर- धन हानि की संभावना है, किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।

हेल्थ- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

admin