41 स्वास्थ्य केंद्रों में अबतक 13,886 लोगों का हुआ इलाज,प्रखंडों की 231 पंचायत बाढ़ से प्रभावित

दरभंगा | जिलेके कुल 14 प्रखंडों की 231 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से 173 पंचायत पूर्ण 58 आंशिक रूप से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 416 नाव जिनमें 190 सरकारी 220 निजी नाव (परवाना के जरिए) चलवाया जा रहा है। छह मोटर वोट का भी परिचालन करवाया जा रहा है। कैम्पों में कुल विस्थापितों की संख्या नौ हजार 212 है। कुल 41 स्वास्थ्य केंद्रों में अबतक 13 हजार 886 व्यक्तियों का इलाज करवाया गया है। मोबाइल मेडिकल टीम विभिन्न पथों पर कार्यरत हैं।



admin