अभी-अभी :बच्चों के खेल में पलट गई नाव, तीन की डूबने से मौत, लापता लोगों की तलाश जारी
बिहार में सोमवार की देर शाम नौका दुर्घटना में तीन बच्चों के डूबने की सूचना है। दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्य आरंभ है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बिहार के बेगूसराय-खगडि़या सीमावर्ती बखरी के ध्यान चक्की में बेगूसराय से कुछ ग्रामीण किसी भोज में गए थे। लौटती वक्त बूढ़ी गंडक में जैसे ही नाव आगे बढ़ी, नाव में सवार कुछ बच्चे खेलने लगे। इससे संतुलन बिगड़ा और दुर्घटना हो गई।
दुर्घटना में करीब एक दर्जन बच्चों सहित और कई महिला-पुरुष डूबने लगे। उन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया। प्रशासनिक स्तर पर राहत व बचाव में विलंब की स्थिति में स्थानीय ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने नौ बच्चों को नदी से निकाला, जिनमें तीन की मौत की खबर है। शेष छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
source jagran news
————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस पर..
Read all latest headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.