निगम का इमलीचट्टी बस स्टैंड पंप ठप, 10 हजार लोगों को जल संकट में

मुजफ्फरपुर:नगर निगम का इमलीचट्टी बस स्टैंड स्थित पंप शुक्रवार की सुबह ठप हो गया। सप्लाई बंद होने से पानी के लिए आधा दर्जन मोहल्ले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।



पंप से जुड़े इमलीचट्टी इलाका, गुजराती मोहल्ला, योगिया मठ, सूतापट्टी, जूरन छपरा के क्षेत्रों में लोग पानी के लिए भटकते रहे। देर शाम तक दस हजार लोगों के बीच पानी संकट की स्थिति थी। पंप बनाने की कार्रवाई चल रही है।

             ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

admin