मुखिया पर एफआईआर दर्ज करने पर अड़ा शिक्षक संघ

लहेरियासराय | मध्यविद्यालय मजरा जाले के प्रखंड शिक्षक मनोज बैठा के साथ मुखिया श्याम सिंह सुमन ने अभद्र व्यवहार किया है। साथ ही जान मारने की धमकी दी है। एफआईआर दर्ज करने का आवेदन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से दिया गया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। वहीं मुखिया का कहना है कि दुर्व्यवहार की बात गलत है।



admin