एसबीआई नेबचत खाते पर ब्याज दर 4% से घटाकर 3.5% किया, 37 करोड़ लोगों को नुकसान

                                      नोटबंदी से आए 1.5 लाख करोड़ रुपए में 60 हजार करोड़ बैंक में, इसलिए कटौती 

नई दिल्ली:एसबीआई ने बचत खाते पर ब्याज दर 0.5% घटा दी है। 1 करोड़ रु. तक जमा पर 3.5% ब्याज मिलेगा। एक करोड़ से ज्यादा पर 4% ब्याज मिलता रहेगा। फैसला 31 जुलाई से लागू हो गया है। एमडी रजनीश कुमार ने बताया कि 90% बचत खातों में 1 करोड़ से कम जमा है। बैंक के 42 करोड़ ग्राहक हैं। 37 करोड़ प्रभावित होंगे। मार्च 2017 तक बैंक में 26 लाख करोड़ रु. जमा थे। 9.4 लाख करोड़ बचत खाते में थे। ब्याज दर कम होने से बैंक को साल में 4,700 करोड़ कम देने पड़ेंगे। ब्याज घटाने की वजह है नोटबंदी के दौरान जमा 1.5 लाख करोड़ रु.। इसमें से 60 हजार करोड़ अब भी बैंक में हैं।

admin