लोगों के दिलों में है कवि गोपाल सिंह नेपाली की कविता : नगर एवं विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा

गायघाट | दहिलाउच्च विद्यालय में कवि गोपाल सिंह नेपाली का जयंती समारोह पूर्व मुखिया चंद्रकिशोर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। उद्घाटन बिहार विवि के कुलपति अमरेंद्र नारायण यादव एवं आचार्य चन्द्र किशोर परासर ने किया। मुख्य अतिथि नगर एवं विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि गोपाल सिंह नेपाली जनकवि थे।

 




जिनकी कविताएं आज भी लोगों के दिलों में है। मंत्री श्री शर्मा को गोपाल सिंह नेपाली शिखर राजनेता सम्मान से सम्मानित किया गया। कुलपति ने कहा कि नेपाली जैसे कवियों की कविताएं पाठ्य पुस्तक में पढ़ाई जानी चाहिए। विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि नेपाली के गीत आज भी जिंदा हैं। आचार्य चन्द्र किशोर परासर को गोपाल सिंह नेपाली शिखर साहित्यकार सम्मान डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह, डाॅ. केबी. श्रीवास्तव, रानी श्रीवास्तव, अभिषेक अंजुम, डाॅ. ब्रजनन्दन वर्मा, उषा किरण, डाॅ. रामेश्वर प्रसाद, डाॅ. ब्रजभूषण मिश्र, कुमार विरल, तेजनारायण ठाकुर, इंदुबाला शर्मा, विष्णुदेव तिवारी को भी कविवर गोपाल सिंह नेपाली साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विदेशिया, कजरी, झूमर लोकगीतों की प्रस्तुति आशिता राज, ईसी रानी आदि ने किया।

admin